JPSC फैक्ट्री इंस्पेक्टर

Share The News

जेपीएससी में फैक्ट्री इंस्पेक्टर के 14 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू. पंचपड़गनिया के प्रोफेसर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू रुकी
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा फैक्ट्री इंस्पेक्टर के लिए नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है. 8 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है .इसके लिए फैक्ट्री इंस्पेक्टर के लिए अभ्यर्थी के पास इंजीनियरिंग में डिग्री या संबंधित क्षेत्र में शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है. अन्य वर्ग के लिए नियमानुसार छूट दिया गया है .इसका चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.
झारखंड लोक सेवा आयोग में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के अंतर्गत अलग-अलग विषय में नियुक्ति प्रक्रिया के लिए इंटरव्यू शुरू होने वाली थी लेकिन पंचपड़गानिया विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए होने वाला इंटरव्यू को फिर से स्थगित कर दिया गया है. नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी इसके पहले भी एक बार इस इंटरव्यू को रद्द किया गया है जंतु विज्ञान के लिए भी इंटरव्यू बाकी है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *