जानकी यादव को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है .बरकट्ठा का पूर्व विधायक जानकी यादव को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है. अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी किया. इसी प्रकार से गिरिडीह निवासी नरेश वर्मा को आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है. कार्यकाल की अवधि 3 वर्षों की होगी. पिछड़ा वर्ग आयोग में अध्यक्ष एवं सचिव की नियुक्ति से राज्य में लंबित नगर निकाय चुनाव कराने की प्रक्रिया तेज होगी.