आठवीं बोर्ड के परीक्षा के स्वरूप में बदलाव

Share The News

झारखंड सरकार ने आठवीं बोर्ड के परीक्षा के स्वरूप में बदलाव किया है जिसके अनुसार अब परीक्षा एक पेपर में नहीं बल्कि आठवीं बोर्ड की परीक्षा 3 पेपर में होगी .बता दें कि इसकी जानकारी स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जैक के सचिव समेत सभी जिलों में यह बदलाव का निर्देश दिया है.निर्देश के अनुसार पहले पेपर में हिंदी ,अंग्रेजी और संस्कृत उर्दू या क्षेत्रीय भाषाओं से संबंधित 150 अंक के प्रश्न होंगे.दूसरी पेपर में गणित विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित 150 अंक के प्रश्न होंगे इसके अलावा आठवीं बोर्ड में 100 अंक स्कूल स्तर पर दिए जाएंगे इसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर 40 अंक दिए जाएंगे.झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित परीक्षा प्रदर्शन पर 40 अंक और स्कूल स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों पर 20 अंक दिए जाएंगे.यह पैटर्न 2020 से लागू की जाएगी


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *