एनपीए का बोझ झेल रहे बैंकों को राहत देने के लिए तैयार की गई योजना

Share The News

देश में बैंकिंग क्षेत्र में लगातार कर्ज बढ़ रही है जिससे राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा एक कवायद शुरू की गई है .जिससे बैंकों में फंसे कर्ज से राहत दिलाई जा सकती है इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ,वित्त मंत्रालय ,नीति आयोग के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं जिसमें इस योजना को जल्द से जल्द अमल में लाने को कहा गया है .इस योजना का लक्ष्य स्ट्रेट ऐसेट फंड को लाने में बैंकिंग क्षेत्र में फंसे हुए कर्ज को खरीदना फिर उनको बेचकर पैसा जुटाना है इससे बैंकों को बड़ा फायदा होगा और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी साथ ही साथ एनपीए का बोझ भी कम होगा और इससे बैंकों को कर्ज देने मैं सुविधा होगी इसके लिए सरकार ने आरबीआई से फंड देने की अपील की है.
इसके साथ ही साथ सरकार रियल एस्टेट और एनबीएफसी को भी राहत देने की योजना पर काम कर रही है बता दे की रिपोर्ट के अनुसार बैंकों का एनपीए लगभग 9.7 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है बैंकों पर बढ़ते कर्ज को कम करने के लिए सरकार ने दिवालिया कानून लाई थी इससे एनपीए कम करने में में काफी मदद मिली थी लेकिन अभी भी बैंक की वित्तीय स्थिति बहुत कमजोर है इसलिए सरकार द्वारा नई योजना तैयार की गई है क्योंकि कि बैंकों पर लोन बांटने और दूसरे तबकों को कर्ज़ मिलने में काफी दिक्कत हुई है इस नई योजना से बैंकों को लोन बांटने और दूसरे तबकों को कर्ज मिलने में काफी मदद मिलेगी.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *