करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी की टीम ने पिछले साल नेटफ्लिक्स पर लस्ट स्टोरीज नाम की फिल्म को रिलीज किया था और एक बार फिर से एक साथ काम कर रहे हैं. इस इस बार यह टीम नेटफ्लिक्स पर भूतों की कहानियां लाने वाले हैं.
ये सभी मिलकर एक घोस्ट स्टोरीज बना रहे हैं करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके अलावा अनुराग, जोया और दिबाकर अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.
वीडियो में करण कह रहे हैं कि पिछले फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस बार सभी के लिए बहुत सी चीजें बदल गई हैं. इसपर जोया ने कहा कि हमने ऐसी फिल्में बनाने की कोशिश की है, जैसी कभी नहीं बनाईं गई डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने कहा कि इस बार की फिल्म में कुछ ऐसी चीजें होने वाली हैं जो इंसान के परे हैं.