तीन दिसंबर को जमशेदपुर एवं खूंटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे चुनावी सभा

Share The News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए तीन दिसंबर को जमशेदपुर एवं खूंटी में चुनावी सभा करेंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की जानकारी राज्य सरकार को दी गई है। इससे पहले पीएम मोदी ने 25 नवंबर को डालटनगंज अौर गुमला में दो चुनावी सभा को संबोधित किया था। यहां उन्होंने पहले चरण के भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की थी।

दूसरे चरण में जमशेदपुर पूर्वी पर सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां मुख्य मुकाबला रघुवर दास और सरयू राय के बीच माना जा रहा है। वहीं इस सीट से गौरव वल्लभ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

प्रधानमंत्री 60 मिनट तक शहर में रहेंगे और गाेपाल मैदान में 45 मिनट सभा काे संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे चरण के चुनाव में प्रचार के लिए तीन दिसंबर को जमशेदपुर आएंगे। दिल्ली से एसपीजी कार्यालय ने जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विस्तृत ब्याेरा भेज दिया है। प्रशासन ने उस अाधार पर तैयारी भी शुरू कर दी है। माेदी वायु सेना के विमान से सुबह 11.05 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 11.55 बजे हेलीकाॅप्टर से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सोनारी एयरपोर्ट से दाेपहर 12 बजे सीधे गोपाल मैदान पहुंचेंगे। 12.45 बजे सभा समाप्त कर सोनारी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वहां से 12.55 बजे हेलीकाॅप्टर से खूंटी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। सभा के दाैरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए एसपीजी की टीम एक दिसंबर को जमशेदपुर अाएगी। एसपीजी की निगरानी में ही जिला प्रशासन सुरक्षा बलाें की तैनाती करेगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *