vinay singh jharkhandaajtak.in
मानगो फ्लाईओवर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी .
मानगो फ्लाईओवर के डिमिना रोड से गांधीघाट, साकची वाले हिस्से का निर्माण सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। योजना सितंबर 2024 में शुरू हुई थी और मार्च 2026 तक पूरी होनी का लक्ष्य था। इसका शिलान्यास 7 नवंबर, 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। इसके बाद 7 मार्च, 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता की मौजूदगी में डिमना रोड पर दोबारा भूमि पूजन करके काम शुरू किया गया। अब जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय विधायक हैं। फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण की ओर है और बढ़ने के साथ ही बन्ना गुप्ता सरयू राय के बीच श्रेय लेने की होड़ तेज हो गई है। ₹2520000000 के मानगो फ्लाईओवर को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय आमने सामने हैं। दोनों अपने अपने स्तर पर परियोजना को अपनी पहल का परिणाम बता रहे हैं।