Vks jharkhand aaj tak news in
झारखंड राज्य की 64 नियमित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का अंतिम रिजल्ट आ गया है .जेपीएससी ने नियुक्ति प्रक्रिया जून 2023 में शुरू किया था .1 वर्ष बाद मुख्य परीक्षा लिया गया. इसका 16 महीने के बाद मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ जबकि इंटरव्यू समाप्त होने के 24 घंटे के अंदर ही फाइनल रिजल्ट आ गया. इसमें आरक्षित कोटा के 11 ऐसे अभ्यर्थी है जो मेरिट के आधार पर unreserved रिजल्ट कैटेगरी में आए हैं. वहीं bc1 के 6 कैंडिडेट और bc 2 के 3, शेड्यूल कास्ट के एक और ईडब्ल्यूएस के एक अभ्यर्थी ऐसे हैं जो रिजल्ट unreserved कैटेगरी में प्रवेश किए हैं. पुरुष वर्ग में अंकित कुमार टॉपर रहे और महिला से पम्मी टॉपर रही .st में पुरुष में सुभाष मुर्मू और महिला वर्ग में शालिनी kachap टॉपर है, शेड्यूल कास्ट में महिला वर्ग में महेश्वरी कुमारी, पुरुष में उदय राज टॉपर रहे. जेपीएससी 64 पदों को लेकर 8 जून 2023 को आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया था .प्रारंभिक परीक्षा 10 जून 2024 को लिया गया था. 15 जुलाई 2024 को रिजल्ट जारी किया गया .जिसमें 1590 अभ्यर्थी सफल रहे इसके बाद दो से लेकर 4 अगस्त 2024 तक मुख्य परीक्षा हुई जिसमें 1511 students शामिल हुए. अभ्यर्थियों द्वारा कई प्रकार के आंदोलन के बाद इसका रिजल्ट निकल गया.