कोडरमा के प्रकाश कुमार का हुआ cdpo में चयन, vks jharkhand aaj tak news

Share The News

जेपीएससी द्वारा आयोजित सीडीपीओ परीक्षा में प्रकाश कुमार का चयन हुआ है ,प्रकाश कुमार मूल रूप से कोडरमा में स्कूल में कार्यरत है उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ विनय आईएएस अकादमी के निदेशक विनय सिंह को दिया. उन्होंने कहा कि अपनी तैयारी के दौरान कई बार वह विनय सर से मार्गदर्शन लिए और खास कर साक्षात्कार के समय में उन्हें जो चीजों की टिप्स दी गई थी उससे उनका काफी मदद मिली. प्रकाश कुमार ने कहा कि वह स्कूल में पहले से कार्यरत थे और समय बनाकर के मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न उत्तर लिखने का निरंतर अभ्यास करते थे. उनका चयन हो जाने के बाद कोडरमा में खुशी का माहौल है और स्कूल में उनके लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *