Vks jharkhand aaj tak news in
जेएसएससी शीघ्र सीजीएल का रिजल्ट निकालना हाई कोर्ट का निर्देश।:-सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सीजीएल 2023 का परीक्षा फल प्रकाशित होने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड हाई कोर्ट ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली पीआइएल को निष्पादित करते हुए अंतिम आदेश को हटा दिया। साथी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को शीघ्र परीक्षा फल निकलने का निर्देश दिया कोर्ट ने पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी को छह महीने में अपना अनुसंधान पूरा करने का निर्देश दिया। यह फैसला चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनाया वही नेपाल गए 10 अभ्यर्थियों को रिजल्ट निकलने पर फिलहाल रोक रहेगी कोर्ट ने कहा है कि भविष्य में यदि एसआईटी जांच में किसी अभ्यर्थी की संलिप्तता मिलती है तो उसकी नियुक्ति प्रभावित होगी।