Vks jharkhand aaj tak news in
मोबाइल से सिम कार्ड निकलते ही बंद हो जाएगा व्हाट्सएप 90 दिन के अंदर व्यवस्था शुरू
Vks jharkhand aaj tak केंद्र सरकार ने साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए एवं spam कम्युनिकेशन को कम करने और फेक कॉल को समाप्त करने के लिए मैसेजिंग प्लेटफार्म के लिए नया आदेश जारी कर दिया है .इसके तहत व्हाट्सएप टेलीग्राम सिग्नल स्नैपचैट शेयरचैट जियो चैट attatai और जोश जैसे पॉप्युलर मैसेजिंग एप को इस्तेमाल करने के तरीके को बदला जा रहा है. इन प्लेटफार्म के इस्तेमाल के लिए डिवाइस में एक एक्टिव सिम कार्ड जो जरूरी होगा .अगर डिवाइस में एक्टिव सिम कार्ड नहीं होगा तो यूजर्स इन मैसेजिंग एप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे .अगर सिम हटा लिया जाता है तो यह ऐप अपने से तुरंत काम करना बंद कर देगा. दूरसंचार विभाग के टेक्नोलॉजी कंपनी को अपने प्लेटफार्म पर सिस्टम लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया है यानी की फरवरी महीने 2026 से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी.