Vks jharkhand aaj tak news in
काउंटर से तत्काल ट्रेन टिकट लेने के लिए जल्द ओटीपी होगा अनिवार्य:-रेलवे जल्दी आरक्षण काउंटर से खरीदे गए सभी तत्काल टिकटों के लिए ओटीपी प्रणाली को अनिवार करने जा रहा है इस कदम का उद्देश्य तत्काल टिकट बुकिंग सुविधा का दुरुपयोग रोकना और वास्तविक यात्रियों को अंतिम समय में टिकट उपलब्ध कराना है। रेल मंत्रालय ने बताया कि 17 नवंबर को कुछ ट्रेनों में इसका परीक्षण शुरू किया गया था जिसे अब 52 ट्रेनों तक बढ़ाया गया है इस प्रक्रिया के तहत टिकट बुक करते समय यात्री द्वारा फार्म पर दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा टिकट की पुष्टि तभी होगी जब यात्री यह ओटीपी काउंटर पर बताएगा।