Ramesh jharkhand aajtak in
सांसद को कितना वेतन मिलता है?
वर्ष 2025 में फिर से एक बार सांसदों का वेतन में बढ़ोतरी हुआ है .इसके पहले वर्ष 2018 में सांसदों का वेतन बढ़ाया गया था. वर्तमान में सांसदों को 124000 प्रति महीने वेतन दिया जाएगा लेकिन इसके अलावा दैनिक भत्ता प्रति दिन ढाई हजार रुपया, क्षेत्रीय भत्ता 87000, कार्यालय खर्च 75000 और पेंशन ₹31000 दिया जाएगा .सांसदों को अपने कार्यकाल के दौरान एक बार ₹100000 का टिकाऊ फर्नीचर और 25000 रुपए का गैर टिकाऊ फर्नीचर खरीदने का अधिकार होगा. इससे पहले टिकाऊ फर्नीचर के लिए ₹80000 और गैर टिकाऊ फर्नीचर के लिए ₹20000 खर्च करने का अधिकार था. वर्ष 2025 में जो नियम बना है इसके मुताबिक 1 अप्रैल 2023 से ही नया वेतनमान लागू हो जाएगा. इसके अलावा सभी सांसदों को विट्ठल भाई पटेल हाउस में हॉस्टल से लेकर मध्य दिल्ली में दो बेडरूम वाला फ्लैट और बांग्ला का आवास भी मिलता है. उन्हें बिजली पानी टेलीफोन और इंटरनेट स्कूल के लिए राशि भी दी जाती है.