झारखंड एक्साइज पुलिस भर्ती परीक्षा के आयोजन को लेकर आ गया अपडेट

Share The News

Rajan jharkhand aajtak in

पिछले कई दिनों से उत्पाद पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर स्टूडेंट परेशान है. ऐसे में jharkhand सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्वयं कहा है कि कुछ ऐसे कॉम्प्लिकेशंस थे जिसके चलते परीक्षा रुकी हुई थी. अब परीक्षा जल्दी हो जाएगी. उन्होंने यह कहा कि बहुत सारे लोगों के दौड़ते समय मौत हो जाने के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. अब इसे सरल बना दिया गया है.नई नियमावली के आधार पर फिर से पुलिस भर्ती परीक्षा ली जाएगी. यह प्रश्न ममता देवी ने ध्यान आकर्षण के माध्यम से उठाया था. उन्होंने कहा कि 4919 पदों के लिए 22 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक आवेदन लिया गया था. लिखित या शारीरिक दक्षता परीक्षा अब तक नहीं हुई है. इसमें 19 लाख अभ्यर्थी परेशान है. इसके लिए कई कारण बताए गए हैं. संयुक्त भर्ती नियमावली बनाने की बात कही गई है .झारखंड में उत्पाद सिपाही में 583 पदों के लिए बहाली को लेकर दौड़ प्रक्रिया के दौरान पहले चरण में 12 विद्यार्थियों की मौत हो गई थी जबकि 400 के करीब बेहोश होकर बीमार हो गए थे. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर शारीरिक परीक्षा स्थगित कर दिया गया था. फिर दूसरे चरण में तीन और की मौत हो गई थी. आने वाले 2 से 3 महीने के अंदर यह पुलिस प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *