Nitusingh jharkhand aajtak in
रांची में पूर्व जिला परिषद के सदस्य और बीजेपी के नेता अनिल टाइगर को अपराधियों ने कई गोली मारकर पहले जख्मी कर दिया और फिर उसकी मौत हो गई. यह कांके चौक के पास हुआ. भाजपा में मृतक अनिल टाइगर रांची जिला ग्रामीण के महामंत्री पद पर थे. बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाया ठाकुर होटल में जब अनिल टाइगर बैठे हुए थे. उसके बाद वहां पर कई लोग पहुंच गए तो देखा कि खून से सने अनिल टाइगर नीचे गिरे हुए हैं. लोगों ने कांके चौक को तुरंत जाम कर दिया. पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने रांची बंद का ऐलान किया है.