एक साथ 10 भालू दिखे दलमा के जंगलों में, दलमा पर्वत पर लोग हुए खुश

Share The News

Atma ram jharkhand aajtak in

Dalma की जंगलों में हाल ही में बाघ के पाए जाने की सूचना के बाद अब इस क्षेत्र में लगातार भालू देखे जा रहे हैं. बाघ पर नजर रखने के लिए जो ट्रैप कैमरा लगाया गया है उसे ट्रैप कैमरे में एक साथ करीब 10 भालू दिखे हैं. भालू के आने की पुष्टि दलमा के डीएफओ ने भी कर दिया है. सेंसस रिपोर्ट यह बताती है कि 2022 के मुताबिक दलमा में 21 से 25 भालू थे, वर्तमान में भालू की संख्या जरूर से बढ़ गई होगी. Dalma में भालू पहले से भी रहते हैं. जंगल में उनके लिए फलदार वृक्ष भी लगाए गए हैं. दलमा के अंदर एक कटासनी पहाड़ है, जिसमें कुछ गुफा है माना जाता है कि इसी गुफा में भालू रहते हैं क्योंकि भालू को रहने के लिए एक बेहतर पर्यावरण यहां मिलता है. हाल के दिनों मे भालू का एक 6 महीने का बच्चा बिछुड़ गया था जिसे देखभाल किया जा रहा है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *