1 साल में दो बार होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, नया पैटर्न 2026 से होगा सीबीएसई में लागू

Share The News

Arunjay mishra jharkhand aajtak in

छात्रों को तनाव से दूर रखने के लिए नया पैटर्न 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लागू किया जा रहा है. सत्र 2025 -26 से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा अब 1 साल में दो बार होगा. इससे सभी लोगों को फायदा होगा. यह सुझाव अभिभावक शिक्षक और शिक्षाविद से लेने के बाद शुरू किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए तनाव मुक्त शिक्षा व्यवस्था और वातावरण बनाने की शुरुआत की गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भी इसके लिए अपनी सहमति दे दी है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है की बेहतर परीक्षा और तनाव मुक्त परीक्षा ही उनका उद्देश्य है .एक कदम आगे बढ़ात हुए एक वर्ष में दो बार सीबीएसई परीक्षा आयोजित करने पर सचिव स्कूल शिक्षा सीबीएसई अध्यक्ष और मंत्रालय सीबीएसई के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद ही इसे लाया गया है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *