Nitusingh jharkhand aajtak in
वर्ष 2025 की यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा जो 25 मई को निर्धारित है. उसके लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को फिर से बढ़ाया गया है.नई सूचना के मुताबिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी को शाम 6:00 बजे तक बढ़ा दी गई है .परीक्षा के पहले चरण के लिए आवेदन की समय सीमा दूसरी बार बढ़ाई गई है .आवेदकों के लिए 22 फरवरी से 28 फरवरी तक सुधार विंडो खुली रहेगी .सिविल सेवा प्राथमिक परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा में दो विषय होते हैं इसमें पहली विषय सामान्य अध्ययन का होता है तथा दूसरा विषय एप्टीट्यूड टेस्ट का होता है.एप्टीट्यूड टेस्ट में पास होने के बाद ही समान अध्ययन की कॉपी चेक की जाती है.