यूपीएससी चेयरमैन मनोज सोनी कौन हैं? पहले बेचा करते थे अगरबत्ती// अब अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफा के बाद राजनीति और विवाद ,jmm ने उठाया सवाल ,कहा क्यों दिया इस्तीफा?

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

यूपीएससी अध्यक्ष मनोज सोनी कौन है? 17 फरवरी 1965 को इनका जन्म हुआ. जब वह पांचवी क्लास में थे ,तभी उनके पिता का निधन हो गया. उनके पिता उस समय मुंबई की गली में फेरीवाला के रूप में कपड़ा बेचा करते थे .पिता के निधन के बाद मनोज सोनी ने परिवार को संभाल ले और अपनी पढ़ाई की खर्च पूरा करने के लिए मुंबई के गली में अगरबत्ती बेचा करते थे. 1978 में मनोज सोनी की माता मुंबई से गुजरात के आनंद में चली गई .दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बजाय मनोज सोनी राजरतन पॉइंट पटेल कॉलेज से arts की पढ़ाई पूरा किया. मनोज सोनी पॉलिटिकल साइंस के स्कॉलर रहे और इंटरनेशनल रिलेशन में उनकी स्पेशलाइजेशन भी हुई है. साल 1991 से लेकर 2016 के बीच मनोज सोनी यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के पद पर भी रहे हैं और उसके बाद में वाइस चांसलर बन गए.

संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मनोज सोनी ने व्यक्तिगत कारण के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अभी तक उनका इस्तीफा यूपीएससी की ओर से स्वीकृति नहीं हुआ है लेकिन 16 may 2023 को upsc अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पदभार ग्रहण किया था और उनका कार्यकाल 15 may 2029 को समाप्त होना था. इसके पहले भी 28 जून 2017 को यूपीएससी आयोग के एक सदस्य के रूप में पदभार संभाला था. माना जा रहा है कि हाल के दिनों में पूजा खेड़कर मामले की चर्चा से पर काफी आहत है और उन्होंने इस्तीफा दे दिया है लेकिन लोगों का मानना है कि व्यक्तिगत कारण से ही उन्होंने इस्तीफा पहले दे दिया था. यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी गुजरात के वाइस चांसलर के रूप में दो कार्यकाल पहले संभाल चुके हैं. 1 अगस्त 2009 से लेकर 31 जुलाई 2015 तक एवं उसके पहले अप्रैल 2005 से अप्रैल 2008 तक बड़ौदा के महाराजा sayajirao विश्वविद्यालय के vc के रूप में काम कर चुके हैं .यूपीएससी में कुल मिलाकर 10 सदस्य हो सकते हैं .वर्तमान में इसमें सात सदस्य है जिसे बाद में बढ़कर 10 किया जा सकता है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *