Nitusingh abtaknews.live
झारखंड डिप्लोमा स्टार संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 नियमित एवं बैकलॉग भर्ती की विज्ञापन संख्या के अनुरूप अलग-अलग category में चयनित अभ्यर्थी का अनुक्रमांक फिर से प्रकाशित किया गया है .जिसमें junior अभियंता, यांत्रिक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग नियमित भर्ती में अनुसूचित जनजाति के लिए एक पद अंतिम पिछड़ा वर्ग के लिए एक पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक पद रखा गया है. इसी प्रकार से जूनियर अभियंता , यांत्रिक नगर एवं आवास विभाग नियमित भर्ती में सामान्य केटेगरी के लिए एक पद ,अनुसूचित जनजाति के लिए एक पद ,अनुसूचित जाति के लिए एक पद ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक पद रखा गया है .मोटर या निरीक्षक नियमित भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक पद मोटरयान निरीक्षक का बैकलॉग भर्ती में एक पद रखा गया है. जूनियर अभियंता निर्माण विभाग में भी कल 9 पदों का रिजल्ट लाया गया है. इसी प्रकार से नगर एवं विकास विभाग की जूनियर अभियंता सैनिक के लिए दो पद पर रिजल्ट लाया गया है. जल संसाधन विभाग का भी 6 पद पर रिजल्ट लाया गया है .झारखंड डिप्लोमा संयुक्त परीक्षा 2023 के आयोजन के क्रम में अगर बाद में किसी प्रकार की किसी स्टूडेंट को लेकर दिक्कत होती है तो उसे हटा दिया जाएगा .इसमें यह भी बताया गया है कि कुछ नए विभाग की नई लिस्ट भी लाई जाएगी.