Nitusingh abtaknews.live
पिछले कई दिनों से रांची के morhabadi में चल रहा सहायक पुलिस कर्मियों का आंदोलन समाप्त कर दिया गया है .इस संबंध में जानकारी मथुरा प्रसाद महतो एवं sudibya कुमार सोनू ,विनोद कुमार सिंह एवं अन्य विधायक की टीम ने कहा कि सहायक पुलिस से बातचीत की गई और इसका निष्कर्ष निकाला जा चुका है. उन्होंने यह बताया कि सहायक पुलिसकर्मी की मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार करने के बाद मान लिया गया. जिसमें उनकी सैलरी में बढ़ोतरी एवं उनका सेवा विस्तार को प्रमुखता के साथ जगह दिया गया है .गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से रांची में सहायक पुलिसकर्मी आंदोलन कर रहे थे, हाल ही में वह मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था. इसके बाद काफी आलोचना की गई थी . अब सरकार ने वार्ता को सफल किया है.