Nitusingh abtaknews.live
Pgt नियुक्ति में तरह-तरह की धांधली सामने आ रही है .इसी में से एक धांधली यह भी आया है कि योगेंद्र कुमार नाम का जिस व्यक्ति को खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र दिया है. वह सुन सकता है और बोल भी सकता है.इसकी नियुक्ति मुख बधिर श्रेणी में हुई है .अब तक न्यूज़ के पास इस कैंडिडेट का रोल नंबर और पूरा पता भी मौजूद है. ऐसे कई चीज भी सामने आ रही है .जिसमें योगेंद्र कुमार बातचीत करते हुए सुना गया है .कई इनके सहपाठियों ने ही चैनल को बताया कि इस श्रेणी में नियुक्ति देना एक बड़ी धांधली की ओर इशारा करता है. ऐसे में बीजेपी चुप कहां रहती ? उसने अब यह आरोप लगा दिया है कि pgt में जो धांधली हुआ है उस पर सीबीआई जांच हो जाना चाहिए. फिलहाल झारखंड सरकार की ओर से इस पर कोई भी बयान नहीं आया है और हो सकता है कि इसके खिलाफ जांच हो, लेकिन देखना होगा कि झारखंड की सरकार क्या सच में सही लोगों को नियुक्ति पत्र दी है.