हेमंत सोरेन बनारस में राज्य के स्टूडेंट के लिए मांगी दुआ

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बनारस में है और वहां पर हर मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं .इस संबंध में हेमंत सोरेन ने कहा है कि इंडिया गठबंधन को भारी जीत मिली है और जनता ने उनके ऊपर भी भरोसा जताया है .अब वह राज्य की सुख समृद्धि की कामना करते हैं. वह यह भी उम्मीद करते हैं कि झारखंड के सभी युवाओं को नौकरी मिल जाएगी और वह आने वाले समय में फिर से एक बार झारखंड के मुख्यमंत्री निर्वाचित होंगे .गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने को है और ऐसे में इंडिया गठबंधन फिर से एक बार एक मंच पर आ गया है. हाल ही में हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात किया था और इसके बाद उन्होंने यह उम्मीद जताई थी कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल जाएगा.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *