Nitusingh abtaknews.live
इन दिनो झारखंड में स्टूडेंट लगातार डिमांड कर रहे हैं कि सीबीआई जांच हो, हाल ही में पीजीटी परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट ने कहा है कि उसमें धांधली हुई है क्योंकि सिर्फ तीन सेंटर से ही अधिकांश बच्चों का चयन हुआ है. उल्लेखनीय है कि झारखंड में जितनी भी परीक्षा हुई है उसमें कहीं ना कहीं गड़बड़ी के संकेत मिल रहे हैं. जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा भी हाल में हुई थी लेकिन प्रश्न पत्र आउट हो जाने के बाद परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया. स्टूडेंट इसके लिए आंदोलन कर रहे हैं और यह मांग कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार से इस परीक्षा पर भी सीबीआई जांच होनी चाहिए .वहीं दूसरी और रांची में बहुत सारे स्टूडेंट जेएसएससी की सभी परीक्षा पर मांग को लेकर धरना दे रहे हैं. पूरे देश में धांधली को लेकर इन दिनों सीबीआई जांच चल रही है इसलिए स्टूडेंट की मांग है कि झारखंड में भी सीबीआई जांच होना चाहिए.