Nitusingh abtaknews.live
रांची के धुर्वा में 11 मंत्रियों के लिए नए बंगले बनाए जा रहे हैं .बांग्ला देखकर आपको यहां पर पर्यटक बनकर आने का मन करेगा. बंगले की खासियत को थोड़ा आप जान लीजिए.यहां पर 4 लेन सड़क ,पार्क ,कम्युनिटी हॉल और स्विमिंग पूल बनाए गए हैं. 130 करोड रुपए से विधायकों का डुप्लेक्स बन रहा है एवं 70 करोड रुपए से 11 मंत्री का बंगला बना रहा है. प्रत्येक डुप्लेक्स एवं बेंगलुरु में पांच बेडरूम होगा एक मीटिंग रूम होगा और एक ऑफिस भी बनाया जाएगा. दो बेडरूम ग्राउंड फ्लोर में और तीन बेडरूम ऊपरी फ्लोर में बनाया गया है. ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी के लिए भी अलग से कमरा बनाया गया है. डुप्लेक्स और बेंगलु के लिए इंटीरियर शानदार रूप में है और आकर्षक है. यहां पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है .विधायक मंत्री से मिलने के लिए अब काफी सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं.