Nitusingh abtaknews.live
आज पारा शिक्षकों का संघ जमशेदपुर जुगसलाई के विधायक से मंगल कालिंदी से मिलकर चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम की सूचना प्रदान किया. इसके तहत 30 जून को मसाल जुलूस एवं 20 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव शुरू किया जाएगा .झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस के महागठबंधन सरकार से पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादा किया गया था सरकार बनने के अंदर 3 महीने के अंदर ही सभी सुविधाएं पारा शिक्षक को दी जाएगी लेकिन सभी राज्य के पारा शिक्षक ने पूरी मेहनत करके सरकार का साथ दिया फिर भी उनकी किसी मांग को नहीं माना गया. जिस पर शिक्षकों को लग रहा है कि उनके साथ में अन्याय हुआ है. इसे लेकर अब पारा शिक्षक रणनीति बनाने में जुट गए हैं. इस संबंध में पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने बातचीत करते हुए कहा कि इस बार वे सारे लोग एक साथ मिलकर अपने मांग के समर्थन में आंदोलन करेंगे. जिसमें वेतनमान एवं राज्य कर्मी का दर्जा मांगा जाएगा. इसके अलावा सहायक अध्यापक सेवा सिर्फ नियमावली 2021 में अंकित प्रावधान के अनुरूप सहायक अध्यापक को अनुकंपा का लाभ ,सहायक अध्यापक के आश्रित को मिल जाए. इसके कानून को बेहतर बनाने की रिक्वेस्ट की जाएगी. उम्र सीमा में भी सुधार हेतु एक आवेदन दिया गया है .इसके अलावा भी विभिन्न मांग को लेकर अब बैठक आयोजित किया जा रहा है. जिसमें सभी सत्ता पक्ष के सभी विधायक व मंत्री को मांग पत्र सोपा जा रहा है और मसाल जुलूस की तैयारी की जा रही है.