बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है जिसमें बताया गया कि 66वीं में संयुक्त प्रतियोगिता पीटी परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में लिया जाएगा। बता दें कि 64वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जुलाई तक एवं 65वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का इंटरव्यू दिसंबर तक पूरा किया जाएगा । बीपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष कुल 11 परीक्षा ली जाएगी जिसमें से 8 परीक्षाओं का अंतिम रिजल्ट इस साल ही घोषित कर दिया जाएगा।

मोटरयान निरीक्षक का आवेदन मार्च के पहले सप्ताह से लिया जाएगा जबकि इसका पीटी परीक्षा का आयोजन मई में व मुख्य परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जाएगा एवं दिसंबर तक इसकी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा एवं जनवरी 2021 में इसका इंटरव्यू लिया जाएगा ।