सरकार चीन के कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए बड़े बदलाव कर सकती है बता दें कि चीन से इलेक्ट्रॉनिक पार्टस्, कच्चे माल मंगाई जाती थी परंतु सरकार अब चीन के बदले दूसरे देशों से आयात करने पर ज्यादा ध्यान देगी कच्चे माल आयात शुल्क 50 फ़ीसदी तक कम कर सकती है एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर आयात शुल्क में 5-10% की कमी की जा सकती है। बता दें कि इससे संबंधित सभी सचिवों ने आयात निर्यात से जुड़ी बातों पर अपना सुझाव दे दिया है व इस स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भी अवगत कराया गया है।

गौरतलब है कि चीन से सभी कच्चे माल को सस्ते में खरीदा जाता था पर कोरोना वायरस को देखते हुए अब दूसरे देशों से इन सामानों को मंगाया जाएगा । सरकार आयात शुल्क में कमी के साथ ही साथ कई अन्य बदलाव भी कर सकती है इन सभी बातों पर 3 दिनों से विचार किया जा रहा है कच्चे माल की कमी होने के कारण देश में दवाइयों के दाम में 50% तक की वृद्धि हो चुकी है जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही बड़े फैसले कर सकती है।