धान के बाद अब सब्जियों की होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी

Share The News

राज्य के कृषि मंत्री ने कहा है कि सब्जियों में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी की जाएगी जिस से किसानों को ज्यादा लाभ मिल सकेगा इसलिए इस योजना की शुरूआत की जाएगी इससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य भी मिल सकेगा। बता दें कि पहले केवल धान की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी की जाती थी इसके साथ ही इससे लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। इसके लिए विभागीय सचिव को निर्देश दे दिया गया है एवं इसे जल्द ही लागू भी किया जाएगा ।

इसके साथ ही कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा किया है उसे पूरा करके दिखाएगी, उन्होंने कहा कि 1400000 किसानों ने बीमा कराया था,फसल खराब होने के बाद बीमा की राशि नही दी गई थी जिसमें से 400000 किसान ही इसके हकदार है जिन्हें जल्द ही 1 महीने में राशि दे दी जाएगी एवं तीन माह के अंदर कृषि नीति एवं निर्यात नीति को लागू किया जाएगा जिससे किसानों को लाभ मिल सके।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *