जेईपीसी ने ई-विद्या वाहिनी को 24 फरवरी तक अपडेट करने का दिया अल्टीमेटम

Share The News

राज्य के इ-विद्या वाहिनी पोर्टल पर पारा शिक्षकों का डाटा अपडेट नहीं होने के कारण जेईपीसी के निदेशक ने नाराजगी जताई है एवं उन्होंने 24 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है कि जल्द से जल्द इसे अपडेट किया जाए अगर 24 फरवरी तक इसे अपडेट नहीं किया जाता है कंप्यूटर ऑपरेटर , बीपीओ, डाटा ऑपरेटर , एडीपीओ , वित्त पदाधिकारी समेत 24 संबंधित जिले के सभी शिक्षक एवं पारा शिक्षक के मानदेय पर रोक लगा दी जाएगी ।

गौरतलब है कि राज्य परियोजना निदेशक ने 17 फरवरी तक का समय दिया था बावजूद इसके अब तक इसे अपडेट नहीं किया गया है इसलिए दोबारा 24 फरवरी तक का समय दिया गया है । इसके साथ ही जेईपीसी ने यह निर्देश जारी किया है कि जिन स्कूलों में हाजिरी बनाने के लिए बायोमेट्रिक डिवाइस नहीं है उसके लिए प्रति विद्यालय ₹1950 रूपये खरीदारी के लिए जारी किया है ताकि जल्द से जल्द सभी स्कूल में बायोमेट्रिक हाजिरी बनाई जाए।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *