स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 1467 स्कूलों को स्वच्छता रजिस्ट्रेशन नहीं कराने का कारण बताओ नोटिस भेजा है

Share The News

स्वच्छता को लेकर अब तक कई विद्यालय ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराई है जिसके बाद शिक्षा विभाग ने 1467 स्कूलों को नोटिस भेजा है। बता दे कि स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने संबंधित स्कूलों को नोटिस भेजकर कारण बताने का निर्देश जारी किया है। विभाग ने सभी जिलों में जिन्होंने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। उनसे पूछा है कि रजिस्ट्रेशन नहीं कराने का कारण क्या है?

एवं विभाग ने अभी बताया कि स्कूल को दिए गए नोटिस के अनुसार सही जवाब नहीं आने तक स्कूलों के साथ-साथ उसका असर उनके शिक्षकों पर भी पड़ेगा। सरकार संबंधित स्कूलों को विकसित करने एवं फंड की व्यवस्था भी की जाएगी जिससे कि स्कूलों में सारे संसाधन पूरे व स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सके। गौरतलब है कि अब तक 44,441 स्कूलों ने ही पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *