नगर विकास विभाग सालाना बजट में पिछले वित्तीय वर्ष के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ की कटौती कर सकती है बता दें कि इस कटौती में वह परियोजनाएं शामिल है जो लोगों के जनहित से जुड़े हुए नहीं है उन्हें सरकार बंद कर सकती है इसके लिए सरकार सभी परियोजना की समीक्षा कर रही है।

झारखंड में कई जलापूर्ति परियोजनाएं है जो कर्ज के भरोसे है बता दें कि यह कर विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक द्वारा लिया जाता है। बजट में 400 करोड़ की कटौती से सौंदर्य करण परियोजनाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है क्योंकि सरकार ऐसी परियोजनाओं पर विराम लगा सकती है।