झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में सभी जिले के एक रिसोर्स शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें उन्होंने बताया कि परियोजना की ओर से हमेशा उनसे कार्य लिया जाता है परंतु वेतन वृद्धि के नाम पर उन्हें कभी भी वेतन में वृद्धि नहीं की जाती एवं केवल उन्हें आश्वासन ही दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर 29 फरवरी तक वेतन में वृद्धि नहीं होती है तो यह रिसोर्स शिक्षक 5 मार्च से धरना प्रदर्शन करेंगे।