रेलवे बोर्ड गैर जिम्मेदार व काम करने में अक्षम कर्मचारियों की करेगा छँटनी

Share The News

टाटानगर रेलवे पर निरीक्षण के दौरान ऐसा देखा गया कि कुछ रेलवे कर्मी गैर जिम्मेदार व अनफिट है जिसके बाद डीआरएम ने कहा कि काम में सुस्ती बरतने वाले अधिकारी व कर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि काम में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना की जाए , बावजूद इसके यदि काम में गड़बड़ी पाए गई तो उनकी छंटनी की जाएगी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने काम करने में अक्षम व गैर जिम्मेदार कर्मियों व अधिकारियों की सूची बनानी शुरू कर दी है।

बता दे कि अब रेलवे बोर्ड उन लोगों को सूची बनाकर उन्हें नौकरी से हटाएगी । डिवीजन मुख्यालय के डीआरएम के निर्देश पर 33 वर्ष नौकरी या 55 वर्ष उम्र होने पर रेलवे कर रेलवे कर्मियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने के लिए विभाग वार सूची बनाई जा रही है। जिसमें 55 वर्ष वाले सभी रेल कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच की जाएगी एवं अनफिट होने पर उन्हें नौकरी से हटा दिया जाएगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *