झारखंड राज्य के अवर वन सेवा संघ का राजभवन के सामने धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है बता दे कि इन्होंने बताया कि 29 जनवरी को की गई धरना प्रदर्शन के बाद भी इनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नौकरी के 3 वर्ष पूरे होने वाले हैं बावजूद इसके अब तक उनकी वार्षिक वेतन में कोई भी वृद्धि नहीं की गई है।

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि 2 साल बाद सेवा संपुष्टि का प्रावधान है परंतु इसके लिए भी विभागीय परीक्षा ली जा रही है। इसके विरोध में वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और यह धरना प्रदर्शन 16 फरवरी तक रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मांगे मानने के बजाय उनका शोषण किया जा रहा है।