सोमवार को झामुमो के केंद्रीय अधिवेशन में 28 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें यह कहा गया कि 1932 के खतियान के आधार पर ही स्थानीय नीति को लागू किया जाएगा। बता दें कि यह आयोजन गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज हॉल में की गई थी। इस अधिवेशन के दौरान झामुमो के अध्यक्ष एनोस एक्का और केंद्रीय महासचिव अशोक कुमार भगत ने संयुक्त रूप से पार्टी का झंडा तोलन किया एवं उसमें भगवान बिरसा मुंडा, मरांग गोमके व जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया ।

एवं इसमें महाधिवेशन के केंद्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय महासचिव का चुनाव भी किया गया बता दें कि इसके अलावा केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का भी चुनाव किया गया जिसमें अनिल कुल , विरेंद्र तिवारी, वासवी किड़ो एवं अन्य लोग शामिल हुए।