राज्य में शिक्षा का स्तर बदतर-रामेश्वर उरांव

Share The News

शुक्रवार को वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव प्रखंड के ओपा गांव में बने बीके इंडीजीनियस पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया एवं उन्होंने इस मौके पर अपने भाषण में कहा कि राज्य में शिक्षा का स्तर बदतर है। शिक्षा के नाम राज्य दो भागों में बँट गया है जहाँ एक तरफ शहरी क्षेत्रों में इंग्लिश मीडियम स्कूल का बोलबाला है वंही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सरकारी स्कूल है ।

जिसमें शिक्षकों की कमी है एवं इसके साथ ही स्कूलों में पारा शिक्षकों एवं शिक्षकों से पढ़ाई के अलावा दूसरा कार्य लिया जाता था परंतु अब ऐसा नहीं होगा। इस सरकार ने घोषणा पत्र जारी करते समय जो वादे किए हैं उसे पूरा करेगी। इस मौके पर रामेश्वर उरांव, कॉलेज के पूर्व प्राचार्य लोहरा उरांव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *