Shabina abtaknews.live
झारखंड विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया है. ऐसे में मुख्यमंत्री से यह आग्रह किया गया है कि ऐसे मंत्री को अपने पद पर रहने का कोई भी अधिकार नहीं है .सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अगर बेहतर करना है ऐसे मंत्री को हटा देना चाहिए .सरयू राय के संबंध में हाल ही में बन्ना गुप्ता ने कहा था कि जब सरयू राय मंत्री थे तो ट्रांसफर पोस्टिंग में गड़बड़ी की थी .Sarah roy ने कहा कि अगर किसी प्रकार की अनियमितता उन्होंने की है तो इसमें जांच होना चाहिए लेकिन इसके आधार पर कोई भी मंत्री अनियमितता करने के लिए स्वतंत्र नहीं है. सरयू राय ने यह सवाल पूछा था जो अल्प सूचित प्रश्न के सिक्स्थ नंबर पर था. उन्होंने सवाल में यह पूछा था कि टेंडर में कम कीमत पर सप्लाई करने वाली कंपनी को टेंडर ना देकर राज्य सरकार ने भारत सरकार के agency से महंगी दवाएं क्यों खरीद ली. यह सवाल मानसून सत्र में पूछा गया था लेकिन अभी तक इसका जवाब नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल में भी कई प्रकार की अनियमितता हुई है. इसके बाद ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में स्वास्थ्य मंत्री ने जो चीज भी कहा वह गलत कहा और उसमें किसी प्रकार का कोई सबूत पेश नहीं किया स्वास्थ्य विभाग की कोई फाइल अपडेट नहीं है श्री राय ने कहा है कि वह कई मार्च तक इंतजार करेंगे उसके बाद उन्होंने कहा कि वह कानून का सहारा ले सकते हैं