Shabina abtaknews.live
झारखंड में जो स्टूडेंट रोजगार की तलाश में है उनके लिए अच्छी खबर है .अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष में jharniyojan.jharkhand.gov.in नियोजन पोर्टल की शुरुआत की है. इसके द्वारा अगर किसी भी कंपनी में अथवा किसी भी सेक्टर में ₹40000 तक की कोई नौकरी निकाली जाती है तो इसमें 75% स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देना पड़ेगा. इसके लिए एक वेब पोर्टल बनाया गया है जिसके माध्यम से सरकार जो लोग रोजगार तलाश कर रहे हैं उनका निबंधन करेगी .निबंधन करने के बाद फिर उन को रोजगार के लिए बताया जाएगा. कंपनी को भी यह बता दिया गया है कि वह झारखंड के लोगों को प्राथमिकता के तौर पर देखें.