Bhawna abtaknews.live
अगर आपसे कोई अचानक से पूछ बैठता है कि आपने ₹2000 का नोट अंतिम बार कब देखा था? तो आपका उत्तर होगा काफी दिन पहले .तो क्या पिछले कई वर्षों से ₹2000 का नोट छपा नहीं है या फिर उसका सरकुलेशन नहीं के बराबर है. हाल ही में न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस की तरफ से एक सूचना के अधिकार के तहत जवाब मांगा गया था .सरकार ने 8 नवंबर 2016 को 500 और ₹1000 के पुराने नोट पर प्रतिबंध लगाकर नोटबंदी किया था और इसके बाद ₹2000 का नोट छापा गया था. आरटीआई में यह बताया गया है कि सरकार पिछले 3 वर्षों में नया 2000 का कोई नोट नहीं छापी है. वर्ष 2016-17 में सरकार ने 354 29.91 crore नोट छापे थे .इसके बाद 2017-18 में 111 5.07 crore नोट ₹2000 वाले छापे गए थे और 2018-2019 में 466.90 करोड़ नोट छापे गए थे.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है की बड़ी संख्या में जाली नोट ₹2000 के बाजार में चल रहे हैं इसलिए उन्होंने नया नोट नहीं छापा है वहीं दूसरी और सरकार का दावा है कि ब्लैक मनी के रूप में ₹2000 वाले नोट बड़े-बड़े बिजनेसमैन ने अपने यहां छुपा कर रख लिया होगा