Vijay Kumar abtaknews.live
गुजरात में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं .ऐसे में आम आदमी पार्टी के पुराने स्टेटमेंट जो हिंदू विरोधी छवि को प्रस्तुत करती है इसे वहां के स्थानीय गुजराती समाज के लोगों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया .देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो चुका है .इसमें यह बताया गया है कि आम आदमी पार्टी अयोध्या में राम मंदिर बनने के समय इसका विरोध कर रहे थे एवं वहां कोई यूनिवर्सिटी खोलने के लिए बोल रहे थे. इसमें यह भी बताया गया है कि कैसे आम आदमी पार्टी चुनाव को देखते हुए भारत के रुपए पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लगाने की मांग हिंदू वोट के कारण कर रही है. आम आदमी पार्टी के हिंदी विरोधी छवि को ही इस एडवर्टाइजमेंट में दिखाने की कोशिश की गई है. इस पर अभी तक आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन जल्दी आम आदमी पार्टी अपना पक्ष रखेगी और संभवतः इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी.