बीपीएससी ने संभावित एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया झारखंड में अभी भी उम्मीद में है युवा

Share The News

Bhavna abtaknews.live

बीपीएससी ने वर्ष 2022 वर्ष 2023 में होने वाली सभी परीक्षा का एक संभावित कैलेंडर जारी किया है इसके मुताबिक 67th बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा एवं मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर को आयोजित की जाएगी .मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 14 मार्च 2023 को आएगा. इंटरव्यू 29 मार्च 2023 को शुरू होगा और इसका फाइनल रिजल्ट 28 मई को आ जाएगा .68th प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को होगी और इसका रिजल्ट 27 मार्च को आ जाएगा. इसकी मुख्य परीक्षा 12 मई को होगी एवं अंतिम रिजल्ट 26 जुलाई को आ जाएगा .इसका इंटरव्यू 11 अगस्त को होगा और फाइनल रिजल्ट 9 अक्टूबर 2023 को जारी होगा. इसके अलावा टाउन प्लानर सुपरवाइजर की परीक्षा की तिथि भी 19 नवंबर को बता दिया गया है और इसका रिजल्ट 5 दिसंबर को आएगा .डीपीआरओ परीक्षा 26 नवंबर को होगी और इसका रिजल्ट 15 जनवरी को आएगा. वहीं दूसरी ओर झारखंड में अभी भी युवा इंतजार में है कि jpsc की परीक्षा कब होगी. विनय आईएएस अकैडमी Ranchi की सोनी सिंह ने कहा है झारखंड में युवा नियमावली से अधिक परेशान है, अभी तक jpsc ने पूर्व परीक्षा का कट off भी जारी नहीं किया है ,वहीं झारखंड यूथ एसोसिएशन के राजेश ओझा, safi इमाम, गुलाम हुसैन, देवेंद्र नाथ महतो सहित अन्य ने यह जानकारी दिया कि जल्द ही अगर jpsc परीक्षा अपनी कैलेंडर जारी नहीं करती है तो यहां एक आंदोलन शुरू किया जाएगा.

वही सीटेट उत्तीर्ण संघ के सूरज कुमार ने कहा है कि उन्हें भी सुपर टेट देने का मौका देना चाहिए. जिससे झारखंड के हजारों छात्र को लाभ होगा अगर सरकार सुपर टेट में सीटेट अभ्यर्थियों को शामिल नहीं करती है तो इसके लिए एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा .


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *