शिक्षकों के प्रोन्नति को लेकर रांची के क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक मिथिलेश कुमार ने शनिवार को बैठक की। इस बैठक में उन्होंने बताया कि रांची में 299 प्राथमिक व मध्य विद्यालय केवल 7 स्थाई प्रधानाध्यापक के भरोसे चल रही है बता दे कि 299 स्कूलों में से केवल 7 स्कूलों में ही स्थाई प्रधानाध्यापक है इसके अलावा बाकी स्कूलों में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा कार्य लिया जा रहा है. जिसके कारण स्कूल को सुचारू रूप से चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह बताया कि 27 जनवरी को बैठक की जाएगी जिसमें शिक्षकों की प्रोन्नति से संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की जाएगी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, सलीम सहाय, शैलेंद्र शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।