चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दो बार आपातकालीन बैठक बुलाई है. एवं चीन में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। हॉंगकांग, मकाउ ,जापान, सिंगापुर ,ताइवान ,अमेरिका समेत 11 शहरों में दस्तक दे दी है।

कोरोना वायरस को लेकर भारत में भी अलर्ट जारी की गई है एवं मुंबई में इसके तीन संदिग्ध पाए गए हैं । बता दें कि चीन में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आकर 26 लोगों की मौत हो चुकी है एवं 1072 लोग संक्रमित पाए गए है।

बता दें कि वायरस के खतरे को देखते हुए चीन में 10 दिनों के अंदर एक अस्पताल बनाया जाएगा इसका निर्माण भी शुरू हो गया है जिसमें आने वाले समय में सारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। चीन से पहुंचे 80 यात्रियों पर सरकार की नजर है एवं सरकार ने 28 दिन बाहर नही निकलने का आदेश जारी किया है । मुंबई में एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है एवं इसके लिए स्पेशल वार्ड भी बनाया गया है।