प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 61वां मन की बात कार्यक्रम में पद्म पुरस्कार के बारे में बताया कि पुरस्कारों के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ा है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि स्वच्छता से जुड़े जल संरक्षण में लोगों में भागीदारी की भावना तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि पुरस्कारों के लिए इस बार 46000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं जो 2014 की तुलना में 20 गुना से भी अधिक है जो यह दर्शाते हैं कि पद्मश्री अवार्ड अब पीपुल्स अवार्ड बन चुका है।