वैज्ञानिकों ने पता लगाया तोतों की लंबी उम्र का राज़;

Share The News

वैज्ञानिकों ने पता लगाया तोतों की लंबी उम्र का राज़;

तोते (Parrots) असाधारण रूप से लंबे समय तक जीवित रहते हैं. तोतों की उम्र 70 साल के करीब देखी गई है और कभी-कभी तो ये 80 साल से भी ज्यादा जीते हैं. जानवरों में, लंबी उम्र अक्सर बड़े शरीर से जोड़कर देखी जाती है, लेकिन तोते अक्सर बड़े पक्षियों की तरह ही लंबा जीवन जीते हैं और अपने आकार के बाकी पक्षियों की तुलना में इनकी उम्र ज्यादा होती है.

तोतों को उनकी नकल करने की क्षमता और खूबसूरत रंगों के लिए जाना जाता है. लेकिन तोतों की एक और खासियत है जो उनकी लंबी उम्र से जुड़ी है. हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चलता है कि तोतों का लंबा जीवन, उनके एक खास गुण की वजह से हो सकता है और वह गुण है उनकी बुद्धिमानी. तोते बहुत स्मार्ट होते हैं.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *