मन शांत करने के लिए इन तरीकों से बनाएं चाय, एंजायटी और स्ट्रेस होगा दूर

Share The News

मन शांत करने के लिए इन तरीकों से बनाएं चाय, एंजायटी और स्ट्रेस होगा दूर
दिन भर की भागदौड़ में मन और दिमाग को भी थकान हो जाती हैं। और कई बार बिन कुछ करें ही माइंड में बहुत कुछ चलता है। मन को शांत करने और बॉडी को रिलेक्स फील करवाने के लिए आप घर की बनी चाय को पी सकते हैं।
मन कभी भी शांत नहीं रहता! कुछ न कुछ चलता ही रहता है। वहीं दिन भर की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस और एनजायटी भी कई लोगों को परेशान करती है। ऐसे में ये काफी परेशान कर सकती है और आपकी नींद को भी डिस्टर्ब कर सकती है। इन सब से छुटकारा पाने के लिए और मन को शांत कर रिलेक्स फील करने के लिए आप घर की बनी चाय पी सकते हैं जो आपको रिलेक्स फील करने में मदद करती हैं। यहां जानिए स्ट्रेस कम कर रिलेक्स फील करने के लिए चाय कैसे बनाई जाए।

आराम देने के लिए घर पर इस तरह बनाएं चाय (Relaxing Tea Kaise banaye)
1) तुलसी-पुदीना टी

तुलसी और पुदीना के मिश्रण से बनी ये चाय इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी है, क्योंकि इसमें सभी चीजें एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरी होती हैं। इसी के साथ यह चाय पाचन में भी मदद करती है। इसे बनाने के लिए आप उबलते पानी के बर्तन में तुलसी के पत्ते, पुदीने के पत्ते और अदरक डालें। फिर इसे लगभग 3 से 4 मिनट तक पकने दें। अब इसे छान कर एक कप में डालें और एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं।

2) केसर-सौंफ की चाय
बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ ये मन और पेट को शांत करने में मदद करती है। इसी के साथ ये अच्छी नींद के लिए भी बेहतरीन है। ये चाय ब्लड प्रेशर बूस्ट करने और एनजायटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए उबलते पानी के बर्तन में ऋषि पत्ते, केसर के धागे, सौंफ, नींबू का रस मिलाएं। इसमें सभी चीजें डालें और इसे लगभग 5 मिनट तक पकने दें। अब इसे छान कर एक कप में डालें और एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं।

3) मसाला चाय

यह मसाला चाय इम्यूनिटी को बढ़ाती है, पाचन में मदद करती है, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और फैट को जलाती है। इसे बनाने के लिए पानी गर्म करें और फिर इसमें अदरक, लौंग, इलाइची, काली मिर्च, शहद डालकर उबाल लें। कुछ मिनट बाद इसे आंच से उतार लें और छान लें।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *