कल्पना से परे अंतरिक्ष के सबसे बड़े रहस्यों का जवाब हो सकता है ‘Mirror World’
मिरर वर्ल्ड आइडिया के अलावा वैज्ञानिकों ने इस विसंगति के पीछे माप में गलतियों की संभावना को भी माना है। लेकिन जैसे-जैसे माप के टूल्स बेहतर होते गए हैं, सैद्धांतिक और देखी गई वैल्यू के बीच विचलन केवल बढ़ा है, जिससे कई लोगों का मानना है कि माप में गलतियां विसंगति का कारण नहीं हैं।
भले ही मिरर वर्ल्ड फैंटेसी और कल्पना में आम धारणा है, लेकिन यह आज अंतरिक्ष के सबसे बड़े रहस्यों में से एक का जवाब भी हो सकता है। एक नए रिसर्च में वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने सुझाव दिया है कि पार्टिकल्स के “मिरर वर्ल्ड” जो हमसे अनदेखा रहता है, हबल कॉन्स्टेंट (Hubble Constant) समस्या का उत्तर हो सकता है। हबल कॉन्स्टेंट समस्या यूनिवर्स में एक्सपेंशन के रेट की सैद्धांतिक वैल्यू में विसंगति और माप द्वारा देखे गए विस्तार के वास्तविक रेट को कहते है।
न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता फ्रांसिस-यान साइर-रेसीन और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के फी जीई और लॉयड नॉक्स ने कहा (अनुवादित) “मूल रूप से, हम बताते हैं कि ब्रह्मांड विज्ञान में हम जो बहुत सारे अवलोकन करते हैं उनमें ब्रह्मांड को समग्र रूप से आकार देने के तहत एक अंतर्निहित समरूपता होती है। यह समझने का एक तरीका दे सकता है कि ब्रह्मांड के एक्सपेंशन रेट के विभिन्न मापों के बीच एक विसंगति क्यों प्रतीत होती है।”