19 जनवरी को जेपीएससी द्वारा आयोजित प्रथम सीमित परीक्षा में 27 प्रश्न रिपीट किए गए इसके कारण अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से यह परीक्षा रद्द करने की मांग की है। इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है ।

इसमें 3 जनवरी को ली गई परीक्षा के बारे में भी बताया गया है । अभ्यर्थियों का कहना है कि ऐसे अतिथियों को लाभ मिलने की संभावना है इसलिए इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा से परीक्षा ली जाए।