वैश्विक संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडियन द्वारा जारी सूची के अनुसार अर्थव्यवस्था में सुस्ती होने के बाद भी दुनिया की सबसे ऊर्जावान शहरों की लिस्ट में भारत के 7 राज्य है जिसमें हैदराबाद शीर्ष स्थान पर है। जेएलएल के सिटी मोमेंटम इंडेक्स द्वारा यह सूची जारी की गई है.

इसमें कुल 130 शहरों में हैदराबाद टॉप पर रहा व दूसरे नंबर पर बेंगलुरु रहा। इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 20 शहरों में 75% एशिया प्रशांत में हैं। इस रिपोर्ट में खुदरा बिक्री, जीडीपी में वृद्धि और विमान यात्रियों जैसे संकेतक के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार किया जाता है।